देवी पक्ष की शुरुआत से छाने लगा उत्सव का रंग

जयदीप यादव
कोलकाता। महालया के साथ ही बंगाल की हवा में दुर्गा पूजा की महक छाने लगती है। महालया के दिन पूरे प्रदेश के गंगा घाटों व तालाबों पर लोगों ने अपने अपने पितरों का तर्पण किया। कुछ ने स्वयं तो कुछ ने पुरोहित के माध्यम से पितरों का तर्पण कराया। इसके अलावा महालया होने के कारण गंगा स्नान करने वालों की भी काफी भीड़ स्थानीय विभिन्न गंगा घाटों पर लगी रही। महालया से से ही देवी दुर्गा का आह्वान किया जाता है। इस कारण शारदीय नवरात्र करने वाले आज ही गंगा स्नान कर सोमवार को प्रथम नवरात्र से अनुष्ठान शुरू कर देंगे। ऐसे में आज सुबह से ही महानगर कोलकाता के तामाम गंंगाघाटों से लेकर हावड़ा, हुगली मालदा, सिलीगुड़ी, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर समेत हर जिले में पितरों को तर्पण करने वालों गंगा व नदी घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी. दूसरी ओर, पीएम नरेंद्र मोदी ने महालया पर देशवासियों को बधाई दी है और देशवासियों की कुशलता और समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि पितृ पक्ष के इन पन्द्रह दिनों के गरू दिन में पूर्वजों पितर स्वर्ग से बाहर आते है। जिन्हें उनके परिजन पिंडदान गंगा तट पर उनकी क्षुधा शान्त करते है।भादौ मास की अमावस्या पर ही पितरां का तर्पण किया जाता है। पितृ पक्ष पर लोग अपने पुरखो का आहृवान कर उनको तर्पण देते है। जिससे विधि विधान के साथ लोग दान पुण्य करते है। जिससे कि उनके पूर्वजों को आत्म शक्ति मिलने के साथ तर्पण करने वाले व्यक्ति का गृहस्थ जीवन सुखमय हो।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •