सीएम मे कहा- दिल्ली का लड्डू खाने व नहीं खाने वाला भी पछताता है

कोलकाता। कोई उन्हें गोली दें। कोई बात नहीं है, लेकिन जब बंगाल को बदनाम किया जाता है, तो उन्हें गुस्सा आता है। भाड़े के कुछ लोग बंगाल को बदनाम कर रहे हैं। उक्त बात आज राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कही। सीएम मे उक्त बात महालया के अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जगो बांग्ला’ के पूजा संस्करण के प्रकाशन और उनके द्वारा लिखे गये गानों के एलबम ‘उत्सवेर गान’ के रिलीज करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि,  मेरे कुछ कहते ही बहस शुरू हो जाती है। चाय पर चर्चा होता है। कच्चे बादाम और पके बादाम खूब सुने हैं। मेरी आलोचना करने वालों के लिए मेरा गाना है..टाक डूमा डूम…” सुनना चाहिए। ममता बनर्जी ने कहा, “तृणमूल में आने वाला खराब हो जाता है। वे अच्छे हैं। कुछ लोगों का काम केवल बंगाल को बदनाम करने का है। कोई राजनीतिक दल हो। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कर्मकांड रहता है। हमारी संस्कृति सिर उठाकर चलने की संस्कृति है। बंगाल को बदनाम यहां को लोग नहीं कर रहे हैं। बाहर के लोग डिजिटल पैसा लेकर कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। यदि ध्यान देते और बंगाल में विकास की बातें करते तो और विकास होता। हमें गाली दें। कुछ आता- जाता नहीं है। मां दुर्गा सभी का भला करें। सीएम ममता ने आगे कहा, बदला नहीं, बदलाव चाहिए का स्लोगन दिया था। वह प्रतिहिंसा पर विश्वास नहीं करती हैं,यही कारण है कि 34 सालों के सरकार को लेकर कुछ भी नहीं किया है। कोई भी तुलसी पत्ता का धुला नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि, बात यह है कि बात तो दिल्ली के लड्डू की है। जो खाया, वह भी पछताया और जो नहीं खाया वह पछताया। चांद और तारा की तरह ईडी और सीबीआई है। उसकी सब पर नजर है। बंगाल में इस बार यूनेस्को ने दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। यूएनओ ने बंगाल वेस्ट डेस्टिनेशन फॉर टूरिज्म घोषित किया है। मार्च में जर्मनी में पुरस्कार दिया जाएगा।जिसे काम नहीं है वह कृपया आलोचना करें। वे जितनी आलोचना करेंगे। उतना ही विकास होगा और उतनी ही उन्नति होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •