कोलकाता। अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं सहित विकास समेत कई मांगों को लेकर कोलकाता के मशहूर आरजीकर अस्पताल में मेडिकल छात्रों का विरोध प्रदर्शन आखिरकार आज सुबह खत्म हुआ है। 16 घंटे बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन वापस लिया है।इधर  आरजीकर अस्पताल में छात्र परिषद के मुख्य समन्वयक रोहन कुंडू ने शुक्रवार को कहा था कि वे एक समाधान चाहते थे लेकिन हो नहीं रहा है।  हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने विरोध का कोई जवाब नहीं दिया है।बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य मांगों को लेकर कल दोपहर 12 बजे से मेडिकल छात्रों, इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों के एक वर्ग ने अध्यक्ष का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। उसके बाद रोगी कल्याण संघ के अध्यक्ष सुदीप्त रॉय की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच करीब तीन घंटे तक वार्ता चली। समाधान नहीं मिला।  इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब चार बजे विरोध प्रदर्शन खत्म किया है।   उनकी शिकायत है कि अतिरिक्त छात्रों को बॉयज और लेडीज हॉस्टल में रहना पड़ रहा है।  छात्रावास के कमरों की हालत ऐसी है कि सिलिंग गिरने से एक छात्र घायल हो गया। 2016 के बाद कोई यूनियन नहीं बनी।  पिछली बार प्राचार्य ने विजयी तृणमूल छात्र परिषद के प्रतिनिधियों से ही बात की थी।  शुक्रवार को विरोध के दौरान जब छात्र परिषद के सदस्य पहुंचे तो उनका भी उनसे टकराव हो गया। धक्का-मुक्की भी हो रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •