कोलकाता। महालया के साथ ही बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई है।परम्परा के मुताबिक महालया पर हजारों लोगों ने गंगा तटों पर नदी में स्नान के बाद पितरों को तर्पण किया। इसी क्रम में आज कमरहटी से तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा ने बाबूघाट में तर्पण किया। इस दौरान उन्होंने शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और कहा कि भाजपा की राजनीतिक तौर पर मृत्यु हो गयी है। हालांकि, मदन मित्रा का दावा है कि शुभेंदु अधिकारी या दिलीप घोष को प्रतीकों के रूप में इस्तेमाल किया गया है। दो तस्वीरों में माला भी पहनाई गई। मदन ने खुद नियमों का पालन करते हुए और भाजपा को मंत्र जपते हुए दो माला पहनाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा की विदाई के लिए प्रार्थना की है। बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद भाजपा की राजनीतिक मौत हो जाएगी। तब उनके लिए कोई तर्पण करने वाला नहीं होगा। इसलिए मैंने तर्पण किया है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की राजनीतिक हिंसा से भी मुक्ति कामना की। इसे लेकर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने मदन मित्रा के तर्पण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मदन मित्रा राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर आ गए हैं। किसी को खुश करने की कोशिश में दूसरे का अपमान नहीं करना चाहिए। यह तर्पण पूरी तरह से अनुचित है। इसकी निंदा करता हूं। इसके अलावा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मदन दा अब दूसरी तरफ चले गए हैं। उनकी लड़ाई भाजपा से नहीं है। उन्होंने भाजपा को आगे रखकर पार्टी पर निशाना साधा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •