फिरोज आलम
कोलकाता। dilip ghosh yagya1भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष बीमार हैं और उनके जल्द ही स्वास्थ्य लाभ के लिये भाजपा के नेता कर्मी व समर्थकों ने पोर्ट अंचल स्थित भूकैलासगढ़ में एक यज्ञ का आयोजन किया है। इस यज्ञ का आयोजन कोलकाता पोर्ट भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया गया। मोर्चा के कोलकाता पोर्ट अध्यक्ष भुवनेश सिंह व वरीय बीजेपी नेता भवतारण पाण्डेय ने मीडिया कर्मियों को बातचीत में बताया कि यहां आज यज्ञ की अग्नि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की कुशलता के लिये हवन किये गये व पुरोहितों ने मंत्रोउच्चारण कर दिलीप घोष आरोग्यता के लिये वैदिक परम्मपरा के तहत पूजा-पाठ किये। हमलोगों की कामना है कि दिलीप घोष को आरोग्यता प्राप्त हो और वह फिर से राजनीति के जरीये ही सही आम लोगों की आवाज को बुलंद कर सकें। मामले पर कई पुरोहितों व धार्मिक कर्मकाण्ड के जानने वालों ने बताया कि स्वास्थ्य रक्षा और रोगों से मृक्ति के लिए पूजा ,मंत्र जाप, हवन, यज्ञ की परम्परा रही है। ऐसे में बीमार के लिये आदित्य हृदय स्तोत्र पूजा, धन्वन्तरि पूजा, महामृत्युंजय पूजा, मृत्युंजय जाप पूजा, हनुमान बाहुक पूजा,शिव पूजा, नवग्रह पूजा, रामरक्षा स्तोत्र, पंचमुखी हनुमत् कवच स्तोत्र पाठ, हवन, यज का आयोजन होता है। इधर इस यज्ञ को लेकर भाजपाईयों की व्यापक भीड़ यज्ञ स्थल पर रही जहां वरीय नेता अवध किशोर गुप्ता, जितेन्द्रमणि त्रिवेदी, चंद्र भुव तिवारी, जितेन्द्र साव,महेशराम, काजल भौमिक, सैलेन्द्र कश्यप, इरशाद अहमद,आशीष कपूर, मनजीत सिंह, सुरेन्दर सिंह, राकेश ओझा व आशुतोष झा आदी ने यज्ञ में हवन डाला।

Spread the love
  • 12
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    12
    Shares
  •  
    12
    Shares
  • 12
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •