बीडीओ के निर्देश पर पुलिस ने की जांच शुरु

मालदा। विज्ञान के इस आधुनिक युग में भी भूत-प्रेतके नाप पर व झाड़-फूंक का पाखाण्ड सिर चढ़ कर बोल रहा है। भूत भगाने के नाम पर एक ओझा की झाड़-फूंक ने एक युवकी की जान चली गई। उक्त घटना का वीडियो आज जब प्रकाश में आया तो हड़कंप मचा। प्रशासन ने घटना की जांच करने का निर्देश दे दिया है।घटना ओल्ड मालदा के यात्रा भांगा ग्राम पंचायत के हालना मोहम्मदपुर गांव की है। यह गांव मालदह शहर के करीब 30 किलोमीटर दूर पर स्थित है। मृत युवक का नाम असादुल्लाह शेख (30) है। वह पेश से मजदूर था। असादुल्लाह के घर में पिता मोहम्मद केरामन अली, माँ आसमाउन बीवी, पत्नी लौकी बीबी और तीन बेटा-बेटी हैं। सूत्रों के अनुसार गत रविवार को घर में असादुल्लाह शेख को चक्कर आया और वह फिसलकर गिर गया। इसके बाद से उसका हाथ-पैर सुन्न हो गया ।माना जा रहा है कि ह पक्षाघात (लकवा) से ग्रस्त हो गया था। असादुल्लाह की पत्नी ने आसादुल्ला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल या डॉक्टर के पास नही ले जाकर अपने माइका गाजोल के देवतल्ला में ले आय़ी।, असादुल्लाह के ससुराल में एक ओझा को लाया गया। ओझा ने असादुल्लाह की झाड़-फूंक की। इसके दूसरे दिन लौकी अपने पति को अपने घर मोहम्मदपुर लौट आयी। असादुल्लाह के पिता कीरमानी अली ने बताया कि उनका बेटा गत दिनों घर में फिसल कर घायल हो गया ता। कुछ लोगों ने असादुल्लाह को इ मोहम्मदपुर से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वपाड़ा का निवासी ओझा फजलुर रहमान को असादुल्लाह के घर पर लाया गया। ओझा ने दावा कि या कि असादुल्लाह पर भूत का साया है। भूत को भगाने के लिए ओझा ने अपना तंत्र-मंत्र व झाड़ फूंक शुरु की। ओझा ने आग जलाकर धुंआ किया व झाड़ू द्वारा असादुल्लाह को पीटता रहा। ओझा की पिटाई से असादुल्लाह बेदम हो गया। मालदह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में असादुल्लाह की मौत हो गयी। इस घटना पर भारतीय विज्ञान व युक्तिवादी समिति के अध्यक्ष प्रबीर घोष ने कहा कि भूत भगाने के नाम पर ओझा ने झाड़-फूंक व पिटाई कर एक युवक की जान ले ली। इसके लिए अभियुक्त ओझा के खिलाफ भारतीय दंज संहिता की धारा एस-320 के तहत कर्रवाई करनी चाहिए। दूसरी ओर, ओल्ड मालदह के बीडीओ नरोत्तम विश्‍वास ने कहा कि पुरी घटना की जांच की जा रही है। ओझा के कारनाम में युवक की मृत्यु हुई है। इसके लिए अभियुक्त ओझा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ के निर्देश पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •