नदिया। बंगाल में महिला से जुड़े अपराधों की बाढ़ आ गई।  जिले के स्वपनपुर गांव में शराब पीने व छेड़खानी का विरोध करने पर 70 वर्षीय तमरेश मंडल की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात टैक्सी चालक टिंकू मंडल तमरेश के घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान वह काफी शोर भी मचा रहा था। तमरेश ने इसका विरोध किया तो टिंकू उससे उलझ गया। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए। यह देख टिंकू उस समय वहां से चला गया, लेकिन जाते-जाते उसने इसका खामियाजा भुगतने की धमकी दी।

रात में हुए अपमान का बदला लेने टिंकू शनिवार सुबह दोबारा तमरेश के घर के पास पहुंच गया। उस समय तमरेश की नातिन घर से किसी काम के लिए निकल रही थी। टिंकू ने उसका रास्ता रोक छेड़खानी की व अश्लील फब्तियां कसने लगा। तमरेश ने टिंकू की हरकतों का कड़ा विरोध किया। कथित तौर पर इसी बात को लेकर टिंकू ने तमरेश को जमीन पर पटक दिया और अपनी गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  उक्त घटना को कर तनाव पसर गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •