कोलकाता। महानगर स्थित कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुबई जाने वाली तीन उड़ानों में आठ यात्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता से दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 28, फ्लाई एमिरेट्स की फ्लाइट ईके 573 में एक यात्री और फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड 460 में एक यात्री में लक्षण दिखाई दिए. जब उनका परीक्षण किया गया तो रिपोर्ट सकारात्मक आई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक यात्री को बाईपास के साथ एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. उनके शरीर से नमूने एकत्र किए गए और जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं. इस समय सभी लोग अस्पताल में हैं. इसके पहले कोलकाता से दुबई के लिए तीन उड़ानों में रविवार को कुल 18 यात्रियों ने कोरोना के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था. कोलकाता से दुबई जाने वाली इंडिगो 6ई027 फ्लाइट में एक ब्रिटिश नागरिक समेत कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव हुई थे. बाद में फ्लाई दुबई एफजेड 0460 के सात यात्रियों के शरीर में भी यह वायरस पाया गया. सभी सात भारतीय नागरिक हैं. एमिरेट्स की फ्लाइट ईके571 में भी तीन भारतीय यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उसके बाद सोमवार को 11 लोग पॉजिटिव पाए गए थे. अब एक बार फिर आठ लोगों के संक्रमित होने के बाद चिंता बढ़ने लगी हैं.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •