रमेश राय
गंगासागर। अगर यहां मुड़ीगंगा नदी पर सेतू का निर्माण हो जाता तो गंगा सागर तीर्थयात्रा जहां सुगम होगा वही तीर्थयात्रियों की संख्या में व्यापक बढ़ोत्तरी होगी। रही बात राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग की तोे उन्होंने तीर्थ यात्रियों को और हमे हर तरह का सम्भावित सहयोग दिया है। उक्त बात आज गंगासागर में भारत सेवाश्रम संघ के गंगा सागर में प्रमुख निमाईजी महाराज ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा। उन्होंने कहा कि मंत्री मंटूराम पाखिरा से लेकर विधायक बंकिम हाजरा ने हमे हर तरह की सुविधा प्रदान किया है ताकि तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी नही हो। निमाई महाराज ने कहा कि अर्ध्य कुम्भ के कारण तीर्थ यात्री थोड़े कम है लेकिन हमारे आश्रम में तीर्थयात्रियों की उस्थिती संतोष जनक है। राज्य सरकार द्वारा यहां काफी विकास का कार्य किया गया है और यहां आने वाले तीर्थयात्री इसके गवाह है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •