रमेश राय
कोलकाता। बेहला स्थित बालानंद ब्रह्मचारी अस्पताल में आज निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 200 लोगों के स्वास्थ्य का परिक्षण किया गया। संवाददाताओं के साथ बातचीत में अस्पताल के सचिव डा. परिमल भट्टाचार्य ने बताया कि तेजी के साथ अस्पताल की व्यवस्था को विकसित किया जा रहा है। अभी 100 डाक्टर लगातार अपनी सेवा दे रहें है। लेकिन किसी भी व्यवस्था को अंजाम देने के लिये अर्थ की जरुरत है। राज्य सरकार द्वार हर साल 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। डा. परिमल भट्टाचार्य ने कहा कि हम अपनी सेवाओं को लगातार दुरुस्त कर रहें है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवा मिल सके। इस दौरान तृणमूल के वरीय नेता शक्तिपद मंडल आदि ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •