कोलकाता। कोयला तस्करी मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर से
करीब सात घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद मेनका गंभीर शाम 7:45 बजे ईडी कार्यालय से निकलीं। ईडी द्वारा तलब किए जाने के बाद मेनका आज दोपहर साल्टलेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स गई थी।अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने मेनका गंभीर को भूलवश सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के बजाय रविवार देर रात साढ़े 12 बजे पेश होने का नोटिस जारी कर दिया था। ऐसे में मेनका अपने वकील के साथ रविवार की रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर सॉल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय पर पहुंच गयी थीं लेकिन उन्हें वहां ताला लगा मिला। सूत्रों ने बताया कि नीले रंग का कुर्ता पहने हुए गंभीर ईडी कार्यालय पहुंचीं और उन्हें वहां ताला लगा मिला था, जिसके बाद वह वहां एक तस्वीर खिंचवा कर लौट गयीं। बाद में एजेंसी ने नोटिस में दिए समय को ‘टंकण की त्रुटि’ बताया। गंभीर अपने वकील के साथ ईडी कार्यालय पहुंची थीं। सुबह ईडी अधिकारियों ने टाइपिंग एरर के लिए खेद जताया और बताया कि गलती से पीएम की जगह एएम टाइप हो गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •