जाकिर अली
हुगली। देश भर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। कहां गया संविधान और कानूून। जहां तक इस राज्य की बात है कि बंगाल में भी बलत्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है लेकिन एक महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी इस राज्य के हालत इस मामले पर बदत्तर है। यहां चुल्लू पीकर मरने वालों के परिजनों को लाखों रुपये दिये जाते है और इसी राज्य में दुष्कर्म की घटना पर पीडि़त परिवार के लिये पच्चीस हजार का ऐलान किया जाता है आखिर इस व्यवस्था को हम क्या कहे। उक्त बात हुगली जिले के श्रीरामपुर में भारतीय जनता मजदूर सेल की सभा में सेल की उपाध्यक्ष नाजिया इलाही खान ने कही। वही बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी ने कहा कि भाजपा आदर्श सिद्धांत के साथ चलती है और हमारा मजदूर संगठन मजदूरों के हीत के लिये काम करता है लेकिन इस राज्य में विपक्ष के मजदूर संगठन उल्टी गंगा बहा रहे है। कार्यक्रम में सेल के राज्य सचिव शेखर कोले, नासिर मंडल, प्रसेनजीत मल्लिक, संजीव मंडल, बिश्वजीत राय आदी ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •