अगले सप्ताह से ठण्ड की दस्तक

जगदीश यादव

कोलकाता। नवम्बर माह का दुसरा सप्ताह चल रहा है और महानगर में ठण्ड का कोई अता पता ही नहीं है। तो क्या महानगर से सर्दी रुठ गई है। जी नहीं जनाब ऐसे नही है। मौसम के जानकारों की माने तो मौसम में परिवर्तन अचानक हो सकता है एवं इसका अनुभव किया जा सकता है। वहीं  ऋतु परिवर्तन होने में लंबा समय लगता है।  इसलिए इसे अनुभव करना अपेक्षाकृत कठिन  है। पृथ्वी के पूरे इतिहास के दौरान ऋतु परिवर्तन होता रहा है। हमेशा ही स्पष्ट रूप से परिभाषित ग्रीष्म एवं शीत ऋतु रही है। वैसे मौसम विबाग की माने तो महानगर के लोगों का ठण्ड का इंतजार अब खत्म हो सकता है। क्यों कि अगामी सप्ताह से ठण्ड का महानगर में अगाज होगा। अब आप यह नहीं सोचे की कांपने का समय आ गया है। सर्दी पड़ेगी जरुर लेकिन गुलाबी लिहाज में।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 20 व उत्तरी भागों में तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही तापमान रिकार्ड हो सकता है। जिसका कारक है दक्षिण आण्डमान सागर व उत्तर-पूर्व बंगोप सागर में निम्न दाब का स्थिर होना. जुिसके कारण आगामी सप्ताह से तापमान में गिरावट होगी। वैसे मौसम की जानकारी रखने वालों की माने तो गत 150-200 वर्षों के दौरान इस तरह का परिवर्तन अधिक तेजी से हो रहा है एवं कुछ विशेष प्रजाति के पौधों एवं जंतु इसके अनुसार स्वयं को नहीं ढाल सकें हैं। मानवीय गतिविधियां परिवर्तन की इस गति के लिए जिम्मेदार है एवं वैज्ञानिकों के लिए यह चिंता का एक कारण है। केन्द्रीय मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 10 नवम्बर को तापमान 20    से 31, 11 व 12 नवम्बर 21 से            31, 13 नवम्बर 20 से 31, 14 नवम्बर 20 से 30 व 15 नवम्बर को 21 से 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।  बहरहाल आमतौर पर बंगाल में ठण्ड का असर दिसम्बर माह से होता है । ऐसे में किसी को मायूस होने की जरुरत नही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •