कोलकाता। बात अगर हाथों की हुनर की हो तो कलाकारी की जात-पात ही नहीं पर सीमा में धुसपैठ हो सकती है। विभिन्न अपराधों को अंजाम देने वाले अलीपुर जेल के कैदी आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार के लिए शक्ति की देवी दुर्गा की प्रतिमा को बनाने में लगे हुए हैं। दो पूजा आयोजकों द्वारा दिये गये समय के अनुसार प्रतिमा बनाने के कार्य को पूरा करने के लिए चंदन चंद्रा के नेतृत्व में जेल के कैदियों का दल पिछले एक माह से दिन-रात काम में लगा हुआ है। अलीपुर जेल के अधीक्षक स्वरूप मंडल ने कहा, ‘‘हर साल हम लोग अपने जेल परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं। पिछले वर्ष अलीपुर जेल के लिए चंदन और उनकी टीम द्वारा बनायी गयी प्रतिमा इतनी अच्छी थी कि कुछ आयोजकों ने उससे मूर्ति बनवाने का निर्णय किया।’’ चंदन और उनके दल के सदस्य अलीपुर जेल के लिए भी मूर्ति बनाने के काम में जुटे हैं। मंडल के अनुसार चंदन को अलग वार्ड आवंटित किया गया है और प्रतिमा बनाने के लिए उपकरण और कच्चे माल मुहैया कराये गये हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया चंदन पश्चिमी मिदनापुर जिले का रहने वाला है और पिछले 10 वषरें से अधिक समय से जेल में है।अधिकारियों के अनुसार कैदी बिना कोई शुल्क लिये काम कर रहे हैं और दुर्गा की प्रतिमा बनाने के लिए उन्हें जो रूपये मिलेंगे, उसे कैदी कल्याण कोष में जमा किया जायेगा।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •