जाकिर अली
हुगली। कुछ ही घंटे पूर्व यानी पंडुवा के तेलीपाड़ा मोड़ में रविवार को राज्य में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा की एक सभा से नवान्न अभियान को लेकर हुंकार भरी थी। उक्त सभा के कुछ घंटे बाद पंडुवा में तृणमूल ने पलटा रैली व सभा कर भाजपा को कड़ा संदेश दिया कि, ममता बनर्जी की सरकार से टक्कर लेना खेल नहीं है। आज मूल्य वृद्धि, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, ईडी, सीबीआई और केंद्र सरकार द्वारा राज्यों के प्रति आक्रामक रवैये के विरोध में तृणमूल नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोला। इस दौरान पांडुआ कलाबाजार से मेलातला तक तृणमूल ने एक विरोध रैली का आयोजन पंडुवा विधायक रत्ना दे नाग, चुंचुड़ा विधायक असित मजूमदार, हुगली जिला परिषद के सभाधिपति हाजी शेख महबूब रहमान व अन्य के नेतृत्व में ने किया गया। इस दौरान तृणमूल जिला अध्यक्ष अरिंदम गुइन, असिमा पात्र व अन्य मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •