कोलकाता। बड़ाबाजार व डनलप के प्लास्टीक कारखानों में व तारातल्ला में भीषण आग के बाद आज सुबह उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर थानांतर्गत धर्मतल्ला इलाके में एक डालडा कारखाने में आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने  सुबह तकरीबन आठ बजे डालडा कारखाने से आग की लपटों को निकलता हुआ देखा। पहले स्थानीय लोगों ने स्वयं आग को काबू करने की कोशिश की। लेकिन आग ने देखते ही देखते उग्र रुप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर पहले दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गयी। लेकिन आग को काबू करना मुश्किल हो रहा था। इसलिये दमकल की आठ और गाड़िया मौके पर पहुंची और आग को काबू किया गया। खबर लिखे जाने तक कारखाने में कूलिंग प्रॉसेस का काम जारी था। दमकल सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •