अपनी हरकतों से बाज नही आता है ‘बैड बॉय’
अब तक ले चुका है आठ लोगों की जान

कोलकाता। जलदापाड़ा नैशनल फॉरेस्ट के एक हाथी को मौत की सजा दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल वन विभाग वन्य गणेश नाम के एक हाथी को सजा-ए-मौत देने की योजना बना रहा है। विभआग का कहना है कि वह हाथी ‘बैड बॉय’ है।
गणेश इस जंगल का कुख्यात अपराधी है। हथिनियां इस हाथी से बहुत डरती हैं। विभाग के मुताबिक वन्य गणेश एक सीरियल किलर है। गणेश की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ऊर्वशी नाम की एक हथिनी का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। गणेश अब तक मदारीहट के 8 लोगों को जान से मार चुका है। गुरुवार को इस हाथी ने जयनारायण शर्मा नाम के 80 वर्षीय बुजुर्ग को मार डाला। जलदापाड़ा वन अधिकारियों ने गणेश के व्यवहार और गतिविधियों पर रिपोर्ट तलब की है। यहां के स्थानीय लोग इस हाथी को मौत दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वन के अधिकारी इस अपराधी हाथी को सजा-ए-मौत देने की योजना हना रहे हैं। पश्चिम बंगाल वन विभाग में वाइल्डलाइफ हेड रविकांत सिन्हा ने बताया, ‘कानून में एक प्रावधान है जिसके तहत नुकसान करने और हत्यारे हाथी को सजा-ए-मौत दी जा सकती है। अगर हत्या करना उसके व्यवहार का हिस्सा बन गया है तो उसे मौत की सजा दी जा सकती है।’

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •