कोलकाता। टाटा की नैनो परियोजना ममता बनर्जी के नेतृत्व में व्यापक आंदोलन के कारण बंगाल से रद्द हो गई थी। उक्त नैनो परियोजना के रद्द होने को लेकर तमाम सवाल आज भी उठाये जा रहें है। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की माने तो टाटा समूह एक बार फिर पश्चिम बंगाल में बड़ा निवेश करने जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नेताजी इनडोर स्टेडियम में राज्य के तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपने के कार्यक्रम में संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि टाटा समूह का जलपाईगुड़ी के रानी नगर में जो यूनिट है उसमें 600 करोड़ रुपये का निवेश होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 34 सालों के वाम शासन के दौरान बंगाल के औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को तहस-नहस कर दिया गया है। इस बार हमारी सरकार का लक्ष्य राज्य का औद्योगिक विकास है। दरअसल, वर्ष 2007 में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के शासन के दौरान टाटा की नैनो परियोजना के खिलाफ हुगली के सिंगूर में ममता बनर्जी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन हुआ था। इसकी वजह से टाटा को अपनी परियोजना बंद कर देनी पड़ी थी। बाद में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर टाटा समूह ने अपनी नैनो परियोजना गुजरात में लगा दी थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •