aaaकोलकाता। पश्चिम बंगाल में इन दिनों मां, माटी व मानुष का जलवा बरकरार है। इसी क्रम में शनिवार की शाम को जोड़ासांकू से एक बार फिर नव निर्वाचित तृणमूल की विधायक स्मिता बक्शी के समर्थन में विजय जुलूस निकाला गया। उक्त भव्य विजय जुलूस में शामिल स्मिता बक्शी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की परिक्रमा कर लोगों के प्रति अपना आभार जताया। उन्हें देखने व उनका अभिनंदन करने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ती रही। उक्त जुलूस में संजय बक्शी समेत, स्वपन राय, मनोज सिंह, देवेन्द्र मिश्रा, बागिश मिश्रा, अनिल मिश्रा, देव बक्शी समेत विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से तृणमूल नेता, कर्मी व समर्थक शामिल हुए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •