कोलकाता। बीएसएफ के जवानों ने फिर करोड़ों रुपये की सोने तस्करी को नाकाम कर दिया। आज सुबह दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत उत्तर चौबीस परगना जिले के सीमावर्ती इलाके में तैनात जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने एक तस्कर को 81 सोने के बिस्किट के साथ दबोच लिया है, जिन्हें अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत लाया जा रहा था। जब्त किए गए बिस्किटों का कुल वजन 9.792 किलोग्राम है, जिनका बाजार मूल्य 5,02,83,511 रुपए है। सीमा चौकी रनघाट के बीएसएफ के जवानाें ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप अपने गांव की ओर आ रहे एक व्यक्ति को जवानों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से कुल वजन 9.792 किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत पांच करोड़ दो लाख 83 हजार 511 रुपये बताई गई है। आरोपित की पहचान नाजिम मंडल (31) के रूप में हुई है और वह इसी जिले के कुलिया गांव का निवासी है। बीएसएफ ने पकड़े गए व्यक्ति और उससे बरामद सोने के बिस्किटों को कस्टम विभाग, बगदाह को सौंप दिया है। इससे पहले 7 और 9 सितंबर को भी 68वीं वाहिनी की ही सीमा चौकी मामाभागिना के जवानों ने दो करोड़ 40 लाख के मूल्य के 40 बिस्किट जब्त किए थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •