कूचबिहार। वन विभाग के अधिकारियों माथाभांगा के दो नंबर ब्लॉक के घोक्साडांगा इलाके से बुधवार को एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू बरामद किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह घोक्साडांगा के टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक उल्लू को कौवा का दल परेशान कर रहा था। स्थानीय व्यवसायी रथीन दास और उसके भाई विश्वजीत दास ने उल्लू को कौवा से बचाया और वन विभाग को सूचित किया। वनकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उल्लू को अपने हिफाजत में लिया। रेंजर बबलू दास ने बताया कि उल्लू को प्राथमिक जांच के बाद रात को जंगल में छोड़ा जाएगा।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •