गिरफ्तार मजदूर नेता पर मुकुल राय का करीबी होने का आरोप
मामले पर प्रदेश कार्यालय में मची मजदूर संगठन में हड़कंप

जाकिर अली/ रमेश राय
कोलकाता। पुलिस ने प्रदेश भाजपा के मजदूर संगठन के एक नेता बाबन घोष को 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में देर रात गरीया के पाटूली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी भाजपा नेता बाबन को भाजपा नेता मुकुल राय का करीबी बताया जा रहा है। 

पुलिस की पूछताछ में बाबन घोष ने उक्त रुपये की घोखाधड़ी की बात स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2015 में संटू मंडल नाम के एक व्यवसायी ने बाबान के खिलाफ बेहला के सरसोना पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि रेल मंत्रालय की एक समिति का सदस्य पद दिलाने के नाम पर बाबन ने उससे 46 लाख रुपये ले लिए। काफी दिन बितने के बाद भी बाबन ने उक्त व्यवसायी को जब वह रेलवे समिति के सदस्य के रूप पद नहीं दिलाया तो व्यवसायी ने अपने पैसों की मांग की। लेकिन व्यवसायी को बाबन ने पैसा नहीं लौटाया। शिकायत के बाद सरसोना थाने की पुलिस जांच को सही पाया और पिर बाबन को गिरफ्तार किया है। इधर उक्त मामले में बाजपा नेता मुकुल राय की संलिप्ता के आरोप के तहत मुकुल राय का नाम भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुकुल राय की भी परेशानी बढ़ सकती है। इधर टालीगंज में सिने जगत के लोगों को भी बाबन द्वारा ही भाजपा से जोड़ा गया था और यहां सिने जगत के लोगों का यूनियन प्रमुख भी बाबन ही है। मामले पर प्रदेश भाजपा के एक धड़े का कहना है कि पुलिस राजनीति के तहत बदले की भावना से बाबन को षड़यंत्र के तहत गिरफ्तार किया है कारण वह तेजी के साथ संगठन से लोगों को जोड़ रहा था। उक्त नेता की गिरफ्तारी के बाद आज सारा दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में मजदूर संगठन के नेताओं के बीच हड़कंप का दौर रहा। कई नेताओं ने भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से सम्पर्क किया तो उन्होंने मामले को देखने की बात कही व कहा कि मजदूर संगठन नेता भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) से सम्पर्क करे। इधर जब मामले पर भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी (मिठू) से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि बाबन घोष की गिरफ्तारी से पार्टी व मजदूर संगठन का कोई लेना देना नही है। संगठन भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है और किसी भी आवंछित व गड़बड़ घोटाले में लिप्त के लिये मजदूर संगठन में नही तो जगह है और न ही पार्टी में । तमाम लोग पार्टी को सामने रखकर मजदूर संगठन चला रहे है ऐसे लोगों के साथ हमारा कोई लेनादेना नही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •