अगलगी में 30 घर हुए राख

कोलकाता। नारकेलडांगा मेन रोड़ में स्थित कलकत्ता जूट मिल में भीषण आग लगने 24 घंटे भी नहीं बिते थें कि अब कोलकाता पोर्ट क्षेत्र के तारातला में भीषण आग की घटना से जहां देर रात को अफरा तफरी रही वहीं दहशथ भी फैली। दमकल व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि आग लगने से कम से कम 30 मकान जलकर राख हो गये। वहीं इस अगलगी के काण 130 से अधिक लोग बेघर हो गये हैं। दमकल ने बताया कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के क्वार्टर के पांच नंबर गेट के पास देर रात 1.40 बजे आग लग गयी। घटना के समय अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे और जब तक लोगों को आग का पता चला तब तक आग ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। सबसे पहले स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने लगभग आधे दर्जन दमकल के इंजनों की मदद से आग पर भोर तड़के तक काबू तो पा लिया लेकिन तब तक सैंकड़ों लोग बेघर हों चुके थें। उक्त मामले पर कई लोगों का आरोप है कि आग किसी साजिश का हिस्सा हो तो इससे इंकार नही किया जा सकता है। वहीं आग के कारणों का अधिकारिक कारण का पता नहीं लग सका था। आज सुबह वहां बेघर हुए लोगों के लिये सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर राहत कार्य भी किये जा रहें थें। स्थानीय लोगों की मांग है कि वह लोग बेघर हों चुके हैं और उन्हें फिलहाल रहने के लिये एक एक घर चाहिए।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •