कोलकाता। पूजा पंडाल के उद्घाटन के मौके पर तृणमूल विधायक विवेक गुप्ता और तृणमूल नेता व पूर्व विधायक स्मिता बक्शी के पति संजय बक्शी के बीच धक्का-मुक्की होने का वीडियो आज तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पश्चिम बंगाल के कोलकाता के पथुरिया घाट स्थित 24 नंबर वार्ड की है। वायरल वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बनर्जी की उपस्थिति में दोनों वरिष्ठ नेता आपस में धक्का-मुक्की कर रहे थे। तृणमूल कांग्रेस की पार्षद एलोरा साहा की वार्ड में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के लिए सांसद सुदीप बनर्जी पहुंचे थे। सुदीप पंडाल का उद्घाटन के लिए रिबन काटने के लिए कैंची लेकर हाथ में खड़े थे। उनके बगल में जोड़ासांको के तृणमूल विधायक विवेक गुप्ता और संजय बक्शी खड़े थे। सुदीप बनर्जी इससे पहले कि रिबन काटते विवेक गुप्ता और संजय बक्शी के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सुदीप बनर्जी ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। इसके कुछ देर बाद स्थिति शांत होती हुई नजर आई। लेकिन तृणमूल के दो नेताओं के बीच इस प्रकार से हुई धक्का-मुक्की के कारण राजनीतिक गलियारे में तृणमूल कांग्रेस के अंदर की कलह को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •