बीरभूम। प्रसिद्ध पौष मेला कविगुरू रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कर्मस्थली शांतिनिकेतन में  शुक्रवार को शुरू हो गया है।  शुक्रवार सुबह शांतिनिकेतन के छातिमतला में वैदिक मंत्रोच्चार व रवीन्द्र संगीत के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग वहां मौजूद दिखे। हालांकि इस बार मेले को लेकर लोगों में पहले जैसा उत्साह नहीं दिख रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह अदालत का वो निर्देश है जिसमें तीन दिनों के भीतर इस आयोजन को समाप्त करने को कहा गया है। इसके अलावा नोटबंदी की वजह से नगदी के अभाव के चलते भी मेले की रौनक पिछले सालों की तुलना में कम होने की आशंका है। इसके अलावा, इस बार मेला आयोजकों ने वहां स्टॉल लगाने का शुल्क बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया है, जिसके चलते मेले में स्टॉल की संख्या भी कम रहने की संभावना है। हालांकि इन सभी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद इस ऐतिहासिक मेले के प्रति लोगों में जो आस्था का भाव रहता है, उसमे कमी नहीं देखी जा रही है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •