चुनाव आयोग को मिली अब तक 2784 शिकायतें
फौरी तौर पर हुआ 1818 शिकायतों का निस्तारण

कोलकाता।सिटिजंस विजिल मोबाइल एप्लीकेशन का असर साफ देखा जा रहा है। जी हां उक्त एप्लीकेशन पर शिकायतों की बाढ़ सी लग गयी है।मोबाइल एप्लीकेशन सिटिजंस विजिल के जरिए राज्य में अब तक 2784 शिकायतें मिली है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु नेआज यह जानकारी दी है। गत 10 मार्च को देशभर में चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से सिटिजंस विजिल मोबाइल एप्लीकेशन जारी किए गए थे। तब से लेकर आज तक शिकायत दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए मोबाइल एप्लीकेशन सिटिजंस विजिल के जरिए राज्य में अब तक 2784 शिकायतें मिली है। आज यह जानकारी राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने दी है। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए मिली शिकायतों में से 1818 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है जबकि अभी भी 65 शिकायतों का निस्तारण होना बाकी है। उन्होंने बताया कि बाकी बची सारी शिकायतें चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में नहीं मिली हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार मतदान को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने कई अत्याधुनिक रास्तों को अख्तियार किया है। इसमें पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने के साथ-साथ मोबाइल और चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सीधे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। सिटिजंस विजिल एप्लीकेशन के जरिए इस बार सबसे अधिक शिकायतें मिल रही हैं। इसके जरिए मिलने वाली शिकायतों का 100 घंटे के अंदर निपटान किया जाता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •