जाकिर अली
हुगली। महात्मा गांधी के 150वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर केंद्रीय विद्यालय बंडेल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । फिट इण्डिया रन के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले रास्ते से प्लास्टिक को उठा कर सफाई अभियान भी चलाया। इस अभियान को प्राचार्य पर्दीप गुप्ता के अलावा राजकुमारी सिंह, उज्वल मिश्रा, मोनु जांगड़ा, सोमा दास, तारक मजूमदार, सोनम गुप्ता, यशवती महापात्रा, ओएनडृला मजूमदार, प्रदीप कुमार दास, प्रसेनजित मंडल एवं श्वेता शुक्ला ने सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई। केंद्रीय विद्यालय प्रबन्धन कमिटी के अध्यक्ष डॉ ए सेनगुप्ता एवं प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण करने के बाद दो किलोमीटर फिट इण्डिया रन की शुरुआत की गयी जिसमें 139 छात्र छात्राओं के साथ 129 अभिभावक के अलावा केंद्रीय विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया जिसका उद्देश्य भारत को प्लास्टिक फ्री बनाने का संकल्प लेना रहा। विद्यालय के प्राचार्य श्री गुप्ता ने अपने भाषण मे प्लास्टिक को देश को सबसे बड़ा दुश्मन बताया एवं उसे पुरी तरह समाप्त करने तक लड़ाई जारी रखने को कहा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •