जलपाईगुड़ी। फालाकाटा थाना इलाके में एसएसबी व फालाकाटा पुलिस ने आज विशेष अभियान चलाकर 36 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों का नाम विमल सरकार (27) व अजीत विश्वास (35) बताया गया। विमल कूचबिहार जिले के कोतवाली थाना अंर्तगत पुटीमारी फुलेश्वरी इलाके का रहने वाला है। वहीं अजीत माथाभांगा थाना के भोगडाबरी क्षेत्र का निवासी है। उनलोगों के पास से एक मारुति कार भी बरामद किया गया है।
पुलिस व एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह खुफिया सूचना के बाद ही एसएसबी 53 नम्बर बटालियन व फालाकाटा पुलिस ने अभियान चलाकर डब्ल्यूबी 74 एस 5833 नम्बर वाली मारुति अल्टो हिरासत में लिया गया। छानबीन के दौरान 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। फालाकाटा थाना के आईसी विनोद गजमेर ने कहा कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ तीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •