पल भर के लिये गमगीन हुई सैंकड़ों आंखे

जगदीश यादव
सागरद्वीप। सदियों से दुनिया भर के हिन्दु बंगभूमि के जिस पावन पवित्र भूमि में मात्र एक डूबकी में मोक्ष की कामना लेकर आते है आज गंगा व सागर की इसी पवित्र संगम स्थली गंगा सागर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की गयीं। आज सुबह लगभग सवा नौ बजे जैसे ही अजातशत्रु की अस्थियां विसर्जित की गयीं पल भर के लिये सैंकड़ों लोगों के आंख यूं ही भर आये। अपनी भव्यता व महत्ता के लिये दुनिया भर में आस्था के केन्द्र गंगासागर में आज हजारों भाजपाइयों की भीड़ को देखकर लगा कि जैसे मकर संक्रांति का समय हो लेकिन सच तो यह नही था। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा वाजपेयी की अस्थी कलश अपने सिर पर लेकर पैदल सागरद्वीप के रास्ते को लांघते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल राय और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सागर की तट पर पहुंचे जहां विधिवत परम्परा के तहत अजातशत्रु की अस्थियां मोक्ष के महासगर कहे जाने वाले सागर में विसर्जित की गयीं। मुख्य कलश में आयी अस्थियों के एक हिस्से को चार अन्य कलशों में रखा गया था। मुख्य कलश का विसर्जन गंगासागर में हुआ जबकि अन्य चार कलश उत्तर बंगाल, फरक्का, बांकुड़ा और नबद्वीप ले जाये जाएंगे। उत्तर कोलकाता पार्टी के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने बताया कि वाजपेयीजी की अस्थियां के विसर्जन से पहले सागरद्वीप में पूजा पाठ व यज्ञ हवन भी किया गया। लगभग देढ़ हजार से ज्यादा लोग इस अस्थी कलश यात्रा में में शामिल हुए। यह वहीं पावन भूमि है जहां भगवान विष्णु के छठे अवतार कपिल मुनि का मंदिर है। बता दे कि यह इसे मोक्ष का महासागर इसलिये भी कहा जाता है क्यों कि भगवान श्री राम के कुल के राजा सगर के 60 जहार पुत्र कपिल मुनि की क्रोधाग्नि में जलकर भस्म हो गये। यही सागर के कुल के भगीरथ ने तप करके स्वर्ग से गंगा को पृथ्वी पर उतारा। भगीरथ जैसे-जैसे जिस रास्ते से होकर गुजरे मां गंगा की अविरल धारा भी गुजरी। चुकि राजपुत्रों को ऋषि के श्राप से मुक्त करना था अतएवं भगीरथ के साथ गंगा सागरद्वीप में आई। कपिल आश्रम श्रेत्र में आयीं गंगा का स्पर्श जैसे ही सागर के साठ हजार मृत मृत पुत्रों की राख से हुआ सभी राजकुमार मोक्ष को प्राप्त हुए। कहते हैं कि राजपुत्रों को मकर संक्राति के दिन ही मुक्ति मिली थी।

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •