एक कारखाने से दुसरे में फैली आग

हुगली। राज्य में अगलगी की का क्रम जारी है। आज डानकुनी औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग की घटना घटी। आग  हुगली जिले के डानकुनी औद्योगिक क्षेत्र में ऑयल फैक्ट्री में लगी। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।खबर के लिखे जाने तक दमकल की 10 गाड़ियों द्वारा दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे थे। बताया जा रहा है कि आग आज दोपहर करीब एक बजे लगी। प्राथमिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।  मिली जान कारी के अनुसार सबसे पहले शॉर्ट सर्किट के कारण तेल कारखाने के पास की एक थर्मल फैक्ट्री में पहले आग लगी। िससे पहले की कोई कुछ कर पाता आग ने आग पास की उक्त खाद्य तेल कारखाने में फैल गई। उक्त तेल कारखाने में मसाले भी बनाए जाते थे। इलाके के निवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि दमकल काफी देर घटना स्थल पर पहुंची। जिसके कारण आग भीषण हुई। स्थानीय तृणमूल अल्प संख्यक सेल के नेता शेख जहाँगीर के अनुसार, दमकल काफी देर घटना स्थल पर आई जिसके कारण आग भीषण हो गई।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •