जलपाईगुड़ी। आया था पक्षी को अपना शिकार बनाने के लिये लेकिन खुद सांप पिंजरे में कैद हो गया। घटना जलपाईगुड़ी के अशोक नगर इलाके की है। सांप करीब छह फीट का है। सूचना पाकर परिवेश प्रेमी संस्था के सदस्यों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक चिड़िया को सांप ने खा लिया था। लेकिन सर्प प्रेमी विश्वजीत दत्त चौधरी के प्रयास के सांप को पिंजरे से बाहर निकाला गया। फलस्वरूप पिंजरे के दो चिड़ियों को जीवनदान मिली।जलपाईगुड़ी के पांडापाड़ा के निवासी आनंद सरकार को रंग-बिरंगे चिड़ियों का काफी शौकीन है। एक वर्ष पहले ही बाजार से रंग-बिरंगी चिड़ियों को खरीदकर पिंजरे में रखा था। आज दोपहर देखा कि पिंजरे में छह फीट लंबे गेहुंअन सांप ने एक चिड़िया को खा लिया है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गयी। बाद में वन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा। बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •