युक्तिवादी समिति ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

एस. कुमार
मिदनापुर/कोलकाता। पश्चिम मिदनापुर जिले के सबंग थानांतर्गत नोगा ग्राम पंचायत के मानिकड़ा ग्राम में 18 जनवरी को विश्वशांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ के हवन में एक क्विंटल 20 किलोग्राम की मात्रा में घी का प्रयोग करने की बात है। इस विश्वशांति यज्ञ में भारी मात्रा में घी के प्रयोग से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताते हुए भारतीय विज्ञान व युक्तिवादी समिती की ओर से आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा गया है। मुख्यमंत्री के साथ ही पश्‍चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पश्चिम मिदनापुर जिला शासक और पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखा गया है। पत्र में युक्तिवादी समिति के पुरुलिया जिला सचिव मधुसूदन महतो ने मुख्यमंत्री और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अपील की है कि हवन में भारी मात्रा में घी का दहन भारत जैसे खाद्य संकट और कुपोषण के कारण देश में वांछनीय नहीं है। इसके अलावा, इस यज्ञ के कारण पर्यावरण में प्रदूषण फैलेगा। वहीं, इस शांतियत्र से विकास का कोई संबंध नहीं है। इसलिए राज्य सरकार से अनुरोध है कि घी जैसे भोजन के दुरुपयोग और पर्यावरण को प्रदूषण से रोकने के लिए हवन-यज्ञ की तरह अवैज्ञानिक गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएँ।

Spread the love
  • 67
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    67
    Shares
  •  
    67
    Shares
  • 67
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •