मनीलाल जायसवाल

कोलकाता। उत्तर प्रदेशीय देशवारी समाज का वार्षिक मिलन समारोह कलामंदिर प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक दिनेश चंद्र बाजपेयी, राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) डा.राजेन्द्र शंकर शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा.सुधीर मिश्र व समाजसेवी लक्ष्मी कांत तिवारी अतिथि के रूप मंचासीन थें। समारोह में काव्य-सत्र का भी आयोजन हुआ। जिसमें संस्था अक्ष्यक्ष व कवि राजेन्द्र द्विवेदी, कवियत्री व वरिय पत्रकार शकुन त्रिवेदी, कवि रवि प्रताप सिंह ने अपने काव्य पाठ से सभागार को काव्य-मुग्ध कर दिया | प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बच्चों की विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित हुई ।  विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया | रंगारंग मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ समारोह का समापन हुआ | कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र द्विवेदी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संस्था सचिव नीलेश तिवारी ने किया | कार्यक्रम को सफल बनाने में बिमलेश त्रिवेदी,अमित त्रिपाठी, रमेश  त्रिवेदी ,शशिभूषण मिश्र, दीपक शुक्ल इत्यादि कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रहें |

 

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •