इस कीट से डेबरा में पसरा दहशत

अमितेश कुमार ओझा

पश्चिमी मिदनापुर । राज्य के पश्चिमी मिदनापुर जिले के डेबरा में एक विशेष प्रजाती की मकड़ी के कारण लोगों में आंतक है। बताया जा रहा है कि 8 ग्रामीणों को टारेंटुला मकड़ी ने काट लिया है। मकड़ी के शिकार ग्रामीणों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि  मकड़ी के काटने के बाद सूजन और चुभन महसूस होने के चलते आठ ग्रामीणों को डेबरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बड़े बालों वाली मकड़ी ने उन्हें काटा। उन्हें लगातार जलन की शिकायत थी। काटने वाली जगह पर सूजन थी। दो लोग अभी भी अस्पताल में है। बाकियों को छुट्टी दे दी गई है।’ अधिकारियों के मुताबिक, इस खबर के बाद सभी ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। मिदनापुर मेडिकल कॉलेज के धिकारियों ने एक व्यक्ति के अस्पताल में होने की पुष्टि की है। पश्चिम मिदनापुर के जिला मजिस्ट्रेट जेपी मीणा ने भी खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के डायरेक्टर कैलाश चंद्र ने बताया कि काटने वाले कीट की पहचान टारेंटुला मकड़ी के रूप में की गई है। कैलाश चंद्र ने कहा, कीट विज्ञानी शंकर तालुकदार को तस्वीरें दिखाई गईं, इसकी पहचान टारेंटुला के रूप में की गई है। खैर जो भी हो लेकिन मकड़ी के काटने खबर जिले में फैलने से लोगों में दहशत जरुर देखा जा रहा है। कीट विज्ञानी कहते हैं कि टारेंटुला प्रजाती की मकड़ी का शरीर रोओं से भरा होता है। इसके आठ पांव भी होते हैं। इसकी लगभग एक सौ प्रजातियां है। लेकिन इस मकड़ी के काटे जाने से मनुष्य की मौत नहीं होती है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •