घोष ने कहा, दंगे की राजनीति के लिये पीठ पर तेल लगा कर रखे

सिंगुर/कोलकाता। एक बार पिर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला हुआ है। उक्त हमला साल्टलेक में उनके घर के सामने तब हुआ जब वह हुगली जिला रवाना हो रहें थे। आरोप है कि दिलीप घोष की गाड़ी पर पत्थर फेंका गया। मामले पर उन्होंने कहा कि उनके ऊपर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। जो लोग राजनीतिक रुप से भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं वे अब डरकर पीछे से हमला कर रहे हैं। हुगली जिले में ही एक कार्यक्रम के दौरान दिलीप घोष ने कहा कि जो लोग दंगे की राजनीति करना चाहते हैं वह अपने पीठ पर तेल लगा कर रखे। दिलीप घोष ने आज हुगली जिला भाजपा के सिंगुर के पांडुआ तक निकलने वाली लोकतंत्र बचाओ रैली का उद्घाटन किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई चिंता का कारण नहीं है। भाजपा को इसका जवाब देना आता है। इसके लिए भाजपा तैयार है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि आयुष्मान भारत योजना से ममता बनर्जी को इतनी आपत्ति क्यों है? दिलीप घोष ने कहा कि इन लोगों को मोदी की तस्वीर से डर लगने लगा है। उन्होंने ममता सरकार को अयोग्य ठहराते हुए कहा कि वे अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए दूसरों पर दोषारोपण करती हैं। ममता भाजपा पर राज्य में दंगे फैलाने का आरोप लगा रहीं हैं जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने वाले लोग अब तैयार रहें क्योंकि आने वाला समय भाजपा का है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •