पीडि़तों ने लेबर कोर्ट के सामने किया विरोध प्रदर्शन

फिरोज आलम
कोलकाता। पुर्ननियुक्ति की मांग को लेकर पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया बंदरगाह में एबीजी ठेका एजेंसी द्वारा हटाए गए श्रमिकों ने आज महानगर कोलकाता स्थित आर एन मुखर्जी रोड के लेबर कोर्ट के सामने जमा होकर कर विरोध-प्रदर्शन किया। इंटक समर्थित व कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ठेका मजदूर कांग्रेस के बैनर तले आज सैंकड़ों श्रमिकों ने अपने हक की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ ज्यादती की गयी। इंटक राज्य सचिव शेख समद व कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ठेका मजदूर कांग्रेस के उपाध्यक्ष आरिफ शेख ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि एबीजी ठेका एजेंसी द्वारा हटाए गए श्रमिकों के परिजन आज भूखमरी के शिकार हो रहे है। दो साल से मामला चल रहा है और लेबर कोर्ट में आज सुनवाई थी लेकिन नही हुई। आखिर लगभग 300 श्रमिक व उनके परिजन कहां जाये व क्या करे। आगे शेख समद ने कहा कि हल्दिया बंदरगाह में उक्त एजेंसी के अधिन काम करने वाले लगभग 300 श्रमिकों की छंटनी कर दी गयी थी लेकिन इन्हें कोई राहत या न्याय भी अभीतक नही मिल सकी है।छंटनी के बाद से ही श्रमिकों की हालत बदहाल होती जा रही है। हटाए गए श्रमिकों को पुन: नियुक्त किए जाने व न्याय के लिये हम आज सड़क पर आये है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •