कोलकाता। जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात इस राज्य के एक जवान पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हो गया है। जवान का नाम प्रसनजीत विश्वास है। वे नदिया जिले का रहने वाले थे। आज सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। बताया गया है कि गुरुवार दोपहर राजौरी में पाकिस्तानी आर्मी की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जवानों पर फायरिंग की गई थी जिसमें 126 नंबर बटालियन के जवान विश्वजीत बुरी तरह से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। आज प्रसनजीत विश्वास का पार्थिव शरीर कोलकाता पहुंचाया जाएगा।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •