शपथ ग्रहण समारोह में हों गये भावुक 

जयंत सिंह

कोल’काता। कुछ पल बैठों बुजुर्गों के पास हर कुछ गुगल पर नहीं मिलता है। कुछ इस तरह से शायराना अंदाज में अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त कर अशोक जायसवाल ने समारोह में आये लोगों के प्रति अभार प्रकट किया।

अवसर था पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा युवा एवं महिला महासभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक जायसवाल के शपथ ग्रहण समारोह व जायसवाल मिलन समारोह का। जिसका  आयोजन होटल गोल्डेन पार्क में किया गया। इस दौरान मुख्य तौर पर समाजवादी पार्टी युवाजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद आदी ने अपनी बात कही। वहीं अशोक जायसवाल ने कहा कि वह समाज के सेवाकार्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

संस्था के महा सचिव मनिलाल जायसवाल ने कहा कि संस्था को एक कर्मठ व्यक्तित्व मिला है। उक्त अवसर पर विजय जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, रमेशचंद्र जायसवाल, राहुल जायसवाल , जयेश जायसवाल, विजय कुमार साव, अवध बिहारी जायसवाल, आशा जायसवाल,सरिता जायसवाल, रजनी गुप्ता सह देश के तमाम अंचल से आये पदाधिकारी व गणमान्य अतिथी मौजूद रहें।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •