जेहादी पुस्तकें, मैप, पेन ड्र्ईाव, लैपटाप और हथियार भी बरामद

महानगर के कई जगह थें इनके निशाने पर

कोलकाता। mantoshएक बार फिर साबित हुआ कि इस राज्य में भी आतंकी सक्रिय हैं। कोलकाता एसटीएफ ने आतंकी संगठन अलकायदा के तीन आतंकियो को गिरफ्तार किया है। डीसी (एसटीएफ) मुरलीधर शर्मा ने आज बताया कि उक्त आतंकियों को चितपुर यानी कोलकाता स्टेशन से पहले दबोचा गया व फिर इनकी गिरफ्तारी की गई। एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार किये गये संदिग्ध आतंकियों के नाम मंतोष दे, शमशाद मित्रा और रियाज है। उक्त लोग आतंकी संगठन अलकायदा के एक शाखा अंसार उल बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्य हैं। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी व नजरदारी के बाद ही उक्त तीन लोगों को दबोचा गया।riyazकरार इसे एसटीएफ की एक बड़ी सफलता samshadदिया जा सकता है। प्राथमिक जानकारी जांच के बाद माना जा रहा है कि उक्त लोग राज्य में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थें। दुर्गा पूजा के समय से ही खुफिया एजेंसिया सक्रिय थी औऱ जगह जगह संदिग्ध आतंकियों की तालाश में छापेमारी का क्रम भी जारी था। कोलकाता एसटीएफ को तीन चार दिन पहले जानकारी मिली की अलकायदा के कुछ लोग स्थानीय आर्मस डीलरो से किन्ही चीज के डील के लिये आने वाले हैं। ऐसे में एसटीएफ पूरी तरह से तैयार हो गई। जैसे ही उक्त लोग स्टेशन में दिखें। इन्हें चारो ओर से घेरकर दबोच लिया गया। शमशाद व रियाज बांग्लादेश का निवासी है व मंतोष उत्तर चौबीस परगना के बसीरहाट का।शमशाद व रियाज दे वर्ष से भारत में रह रहें थें। लेकिन इनेक पास पास पासपोर्ट व वीजा नहीं था। इनके पास से जेहादी पुस्तकें, मैप, पेन ड्र्ईाव, लैपटाप और आर्मस भी बरामद किये गये हैं। उक्त लोगों ने जाली राशन कार्ड व आधार तैयार किया था। स्टेशन में इंजीनियरिंग कर चुके शमशाद व उसके साथी के साथ भेंट करने के लिये मंतोष आया था। मंतोष अवैध आर्मस डिलर भी है। गिरप्तार आतंकी होटलों में नही रह कार रास्ता घाट में समय कटाते थें इनके पास से महानगर के कई जगहों के नाम भी मिले हैं। यह बात देना जरुरी है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में अल कायदा से जुड़ा एक आतंकी गिरफ्तार किया गया थ। ये आतंकी नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। रज़ा उल अहमद नाम का ये आतंकी भारत में जाली नोटों का रैकेट चला रहा था। ये आतंकी बांग्लादेश स्थित अंसार बांग्ला का सदस्य है। अंसार बांग्ला अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों से ये आतंकी दिल्ली में अपना ठिकाना बनाये हुआ था। खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने रज़ा उल अहमद को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया था। रजा उल अहमद के खिलाफ पश्चिम बंगाल में कई केस दर्ज हैं। अब पुलिस इस आतंकी से पूछताछ कर रही है और देश में फैले इसके नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि अंसार बांग्ला बांग्लादेश का कुख्यात आतंकी संगठन है। और इस संगठन ने कई उदारवादी और नास्तिक लेखकों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। दिल्ली पुलिस और खुफिया सूत्रों का कहना है कि इस आतंकी संगठन के कई लोग जाली दस्तावेजों के सहारे भारत में प्रवेश कर गये हैं। ऐसे में अलकायदा की एक विंग अंसार उल बांग्ला टीम (एबीटी) के जो तीन सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं। िनसे गहन पूछताछ हो रही है। वैसे एसटीएफ को कई ऐसी जानकारी मिली है जिस फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •