मुम्बई। बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी के चलते सभी के दिलो पर राज करने वाले कॉमेडियन व अभिनेता रजाक खान का निधन हो गया है। बता दे कि रजाक खान ने टेलीविजन के चर्चित शो में गिने जाने वाले कपिल के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गोल्डन भाई के नाम से भी खासा चर्चित हुए। कॉमेडियन और एक्टर रजाक खान के निधन की खबर से बॉलीवुड की सभी बढ़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था। पता चला है कि अभी तो उनके बेटे विदेश में है व उनके आने के बाद ही रजाक को नारियलवाड़ी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। रजाक खान ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, सलमान खान गोविंदा के साथ काम किया था। इस बाबत बॉलीवुड अभिनेता शहजाद खान जो कि जाने माने अभिनेता अजित के बेटे है उन्होंने सोशलमीडिया साइट्स गूगल प्लस पर अभिनेता रजाक खान की फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि, “कार्डिक अरेस्ट के चलते मैंने अपने बड़े भाई रजाक को खो दिया है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।” अभिनेता रजाक के फैमिली मेंबर्स से बात की, जिन्होंने बताया कि बांद्रा, मुंबई के होली फैमिली हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •