फिरोज आलम
कोलकाता। गार्डेनरीच में रमजान माह में सैंकड़ो गरीब लोगों में वस्त्र वितरण किया गया। बोरों 15 के पूर्व चेयरमैन मो. इकबाल मुन्ना ने बताया कि उक्त आयोजन वार्ड 134 के पार्षद शम्स इकबाल अनिल व तृणमूल माइनोरेटी सेल (दक्षिण कोलकाता जिला) की सचिव सबा इकबाल द्वारा किया। मो. इकबाल मुन्ना ने कहा कि पवित्र माह रमजान में हर कोई खुश रहे यह एक इंसान का फर्ज भी है। रोजे का मतलब केवल भूखे प्यासे रहना ही नहीं है, बल्कि इस दौरान अल्लाह को खुश करने के लिए किसी भी तरह का गुनाह नहीं करना है। रोजे का मतलब है कि नक्स की ख्बाहिशात दबाने का नाम रोजा है। ऐसे में अल्लाह की रहमत जब सबपर एक समान बरसती हो तो फिर हमलोग क्यों नहीं इंसानियत का फर्ज निभा कर अल्लाह को खुश रखे।

Spread the love
  • 122
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    122
    Shares
  •  
    122
    Shares
  • 122
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •