कोलकाता। राज्य  की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि भारत सभी समुदायों, धर्मों, जातियों, मजहबों और लिंग के बगैर अधूरा है और उन्होंने हर किसी से ‘भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने’ को कायम रखने का आग्रह किया। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘जिस तरह मानव शरीर सभी अंगों के बिना अधूरा होता है, उसी तरह भारत भी सभी समुदायों, धर्मों, जातियों, मजहबों और लिंग के बिना अधूरा है। आइए भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को कायम रखने का संकल्प लें।’ ममता ने कहा कि उनकी पार्टी आज राज्य में एकता दिवस मना रही है। ममता बनर्जी ने बाबा साहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। ममता ने कहा, ‘भारत के संविधान को तैयार करने में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।’ उन्होंने देश की तुलना मानव शरीर से करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में छह दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने को लेकर ‘‘शांति दिवस’’ मनाया जाता है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘आज छह दिसंबर है। हम इस दिन शांति दिवस मनाते हैं।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘जैसे मानव शरीर सभी अंगों के बिना अधूरा है, वैसे ही भारत भी सभी समुदायों, धर्मों, जातियों, नस्लों और लिंगों के बिना अधूरा है। भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बनाए रखने की कसम लें।’’छह दिसंबर, 1992 को ही अयोध्या स्थित 16वीं सदी के विवादित ढांचे को तोड़ दिया गया था।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •