जलपाईगुड़ी। लगता है कि  महानगर की मौज मस्ती की हवा अब राज्य के ग्रामीण अंचलों में में पहुंच गई है। जलपाईगुड़ी जिले के वकीलपाड़ा इलाके में रविवार को कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन युवतियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें सोमवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। कोतवाली थाने के आईसी विश्वश्रय सरकार ने बताया कि लम्बे समय से पुलिस को इसकी शिकायत मिल रही थी। इसके बाद रविवार को वकील पाड़ा इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान एक घर में तीन युवतियां और चार पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विश्वश्रय सरकार ने बताया कि गिरफ्तार युवतियां बर्दवान और शहर के आस-पास के इलाके की रहने वाली हैं। इनकी उम्र 18-24 वर्ष के बीच है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •