राज्य सरकार व कलकत्ता हाई कोेर्ट ने नही दी अनुमति
प्रदेश में सरकार व भगवा खेमा आमने सामने

कोलकाता। सरकार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की, कूचबिहार से प्रस्तावित ‘रथ यात्रा’ को अनुमति देने से यह कहते हुए इंकार कर दिया है कि इससे सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। राज्य के महाधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी। किशोर दत्ता ने अदालत को बताया कि कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार से भाजपा अध्यक्ष की प्रस्तावित रथ यात्रा को अनुमति देने से इंकार कर दिया है। राज्य ने कहा है कि इस यात्रा से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस पर न्यायाधीश ने पूछा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाब में भाजपा के वकील अनिंद्य मित्रा ने कहा कि कानून और व्यवस्था को बनाये रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।अनुमति से इंकार का विरोध करने वाले भाजपा के पूरक हलफनामे का विरोध करते हुये महाधिवक्ता ने कहा कि या तो एक नई याचिका दायर की जा सकती है या इसी याचिका में संशोधन किया जा सकता है। साफ कहे तो हाई कोर्टे ने 9 तारीख तक राज्य में राथयात्रा नहीं निकाले जाने की बात कही है। बहरहाल इस परिस्थिति के कारण भगवा खेमे में हलचल शुरु हो गई है। प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य सरकार द्वारा रथयात्रा की अनुमति नही दिये जाने को लेकर निंदा की जा रही है तो प्रदेश भाजपा का एक धड़ा बिना अनमति के ही रथयात्रा को अंजाम देने के मूड में है। अगर ऐसा हुआ तो टकराव से इंकार नहीं किया जा रहा है और राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर समस्या होना स्वाभाविक है। उपर से छह दिसम्बर के दिन इस स्थिति से राज्य में तनातनी के हालात से भी इंकार नही किया जा रहा है। वहीं आज ही राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस रथयात्रा को लेकर भाजपा पर करारा हमला भी बोला है। दुसरी ओर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पूर्व विधायक समिक भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से रथयात्रा को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान हालात बदतर हो चुके हैं। लोकतंत्र लगभग पूरी तरह से खत्म है और चारों ओर हिंसा का माहौल है। राज्य में लोकतंत्र को दोबारा स्थापित किया जा सके इसी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ के नाम से रथयात्रा की शुरुआत की है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में हाजिर होकर लोग इस रथ यात्रा को सफल बनाएं। यही नही भाजपा के प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने क्षेत्र के लोगों से बातचीत की और प्रस्तावित यात्रा को सफल बनाने के लिए चाय पर चर्चा का आयोजन किया।आज उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में भाजपा की रथ यात्रा को विफल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने राज्य प्रशासन के साथ-साथ अपराधियों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ”हमारे कार्यकर्ताओं को रैली में नहीं जाने के लिए धमकाया जा रहा है। उन्हें मारा-पीटा जा रहा है। भाजपा का बैनर-पोस्टर फाड़ जा रहा है। यहां तक की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जिन बसों को बुक किया गया है उनके मालिकों और चालकों को भी तृणमूल कार्यकर्ता धमका रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बस चालकों को एडवांस में रुपया देने के बावजूद भी डर के मारे एडवांस लौटा रहे हैं और रथ यात्रा में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •