कोलकाता। राज्य में अगलगी का क्रम थमा नही है। आग लगने से एक रेस्तरां जल कर राख हो गया। घटना न्यूटाउन इलाके में शनिवार रात घटी। दमकल के अनुसारआसपास के दुकानदारों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को खबर दी गई। दमकल के तीन इंजनों ने मौके पर पहुंच कर तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में छह लोग झुलस गए। पुलिस और दमकल का अनुमान है कि गैस सिलिंडर में रिसाव की वजह से आग लगी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात आठ बजे के करीब रेस्तरां में आग लगी। रेस्तरां के अन्दर ही सभी कर्मी मौजूद थे। उन्होंने और  खबर पाकर मौके पर दमकल के तीन इंजन पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हो गए, जिसमें चार रेस्तरां कर्मी हैं। चारों की हालत गंभीर बताई गई है।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •