एक और छात्र अस्पताल में इलाजरत

नदिया/कोलकाता। पढ़ने वाले दो बच्चो सकील बिलगवा व अब्दुल कादीर की मौत सांप के काटने से हो गयी है। घटना नदिया जिले के चोपड़ा स्थित एक मद्रसा के होस्टल की है। मृतक दोनों बच्चे कक्षा चार में पढ़ते थे। जबकि सांप के काटने का शिकार कक्षा पांच का एक और छात्र भी हुआ है। बताया जाता है कि तीनों छात्रों को सांप ने तब अपना शिकार बनाया जब वह लोग मद्रसे के होस्टल में देर रात को सो रहे थे। तीनों को अस्पताल लेजाने पर डॉकटरों ने सकील बिलगवा व अब्दुल कादीर को मृत करार दिया। nadia-snake-bite-death-580x395वहीं एक छात्र का इलाज चल रहा है। खबर के लिखे जाने तक सर्प दंश के शिकार उक्त छात्र को बेहतर इलाज के लिये कोलकाता लाया जा रहा था। घटना के मद्देनजर मद्रसा  में पढ़ने वाले छात्रों के मध्य सांप का आतंक है और वह लोग अब यहां रहने में डर रहें हैं। वहीं उक्त घटना को लेकर यहां पढ़ने वाले बच्चो के परिजनों के मध्य गुस्से की लहर भी है। उन लोगों का आरोप है कि घटना से साबित होता है कि मद्रसा प्रबंधन किस तरह से लापरवाह है। बहरहाल यह पहली घटना नहीं है जब नदियां में सांप के काटने से किसी की मौत हुई है। पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी है लेकिन किसी शिक्षण संस्थान में सांप द्वारा काटे जाने की घटना उल्लेखनीय जरुर है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •