bhuwnesh adv.

advt.

कोलकाता। राज्य में सड़क हादसों में लोगों की मौत का क्रम जारी है है. राज्य के नादिया जिले के छपरा में बिती रात एक लॉरी की एक टोटो के साथ सीधी टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और दो घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायलों को कृष्णानगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना में मारे गये लोगों में टोटो चालक भी शामिल है। लॉरी चालक फरार है। उक्त घटना के बाद समसामयिक तौर पर लोगों का गुस्सा भड़का। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया. बताया जा रहा है कि मृतक में शामिल बच्चे व महिलाएं आसपास इलाके के रहने वाले थे। पुलिस व स्थानीय लोगों के मुताबिक रात करीब नौ बजे माल लाद कर एक ट्रक कृष्णानगर-करीमपुर राज मार्ग से चोपड़ा से करीमपुर की ओर जा रहा था। हाटरा बाजार के निकट विपरीत दिशा से आ रही टोटो ट्रक से टकरा गई। परिणामस्वरूप टोटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीन ओर लोगों की चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इससे पहले शुक्रवार को अलग-अलग तीन हादसों में छह लोगों की मौत हुई थी उक्त घटना को लेकर इलाके में लोगों के बीच ट्रापिक व्यवस्था को लेक गुस्सा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •