गुवाहाटी। एक बार फिर असम में खून की होली खेली गयी है। असम के कोकराझार में उग्रवादी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। लोगों की मौत ग्रेनेड ब्लास्ट और अंधाधुंध फायरिंग के कारण हुई है। इस घटना को सरकार ने आतंकी हमला करार दिया है। कोकराझार के सांसद ने कहा कि ये हमला साजिशन इस हमले को अंजाम दिया गया है। kankrajhor-blast-new-580x395उन्होंने कहा कि  इस हमले में घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और स्थिति को काबू में करने की कोशिश जारी है। सूत्रों की मानें तो सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि बाजार में अभी भी फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि बाजार में छिप कर चार हमलावर फायरिंग कर रहे हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को मार गिराया है। हमले में जहां 12 की मौत हुई है वहीं 30 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। प्रदेश में रेड अलर्ट की स्थिती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •