कोलकाता। गार्डेनरीच एंड मटियाबुर्ज सेवा संघ के द्वारा स्वदेश अभियान के तहत चाइनीज उत्पादों के खिलाफ एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। सेवा संघ के अध्यक्ष रतन सिंह व संयोजक भगवानजी झा ने बताया कि  गार्डेनरीच व मटियाबुर्ज क्षेत्र के तमाम इलाकों में रैली निकाल कर लोगों से दीपावली के दौरान स्वादेशी वस्तुओं के उपयोग का अनुरोध किया गया व चाइनीज मोमबत्तियां,लाइट व मूर्तियों के बहिष्कार के लिये लोगों को जागरुक किया गया। रैली में तिरंगा झंडा लेकर लगभग एक सौ युवकों ने लोगों से स्वदेशी सामानों के इस्तेमाल और पाकिस्तान को शह देने वाले चीन के उत्पादों के बहिष्कार के लिये मुहिम चलाया। इस दौरान संस्था के सचिव बीरबहादूर सिंह व अन्य मौजूद थें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •