पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र बिहार के उप मुख्यमंत्री हैं लेकिन, उनकी पार्टी के ही पार्टी नेता व सांसद तस्लीमुद्दीन तो आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा। तस्लीमुद्दीन ने आज महागठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य के ‘बिगड़ी कानून-व्यवस्था’ के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताया तथा उनसे इस्तीफा मांगा। खास बात यह है कि तस्लीमुद्दीन ने यह बयान लालू प्रसाद के आवास से निकलने के ठीक बाद दिया। वहीं मामले पर राजद के प्रभुनाथ सिंह ने सिवान के पूर्व सांसद के सिवान जेल में दरबार लगाने के मामले को प्रशासनिक विफलता करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •